Do Aur Do Pyaar Movie Review :- विद्या बालन की नई फिल्म हुई रिलीज़, पति छोड़ बनाया अपना नया बॉयफ्रेंड

Do Aur Do Pyaar Movie Review :- विद्या बालन की नई फिल्म हुई रिलीज़, पति छोड़ बनाया अपना नया बॉयफ्रेंड  दोस्तों विद्या बालन की नई फिल्म ‘Do Aur Do Pyaar’ रिलीज़ हो चुकी हैं, यह एक रोमांटिक कॉमेडी है जो हसी को दिल को छू लेने वाले पलों के साथ जोड़ती है। यह फिल्म एक विचित्र और मनोरंजक कथा में प्यार के रोलरकोस्टर को नेविगेट करने वाले दो व्यक्तियों के कारनामों के इर्द-गिर्द घूमती है। मुख्य अभिनेताओं के आकर्षक अभिनय और मजाकिया संवादों के साथ, “दो या मरो प्यार” एक सुखद सिनेमाई अनुभव प्रदान करता है। जबकि कथानक शैली के कुछ पूर्वानुमानित ट्रॉप्स का अनुसरण कर सकता है।

Whatsapp Group
Instagram Account

Do Aur Do Pyaar फिल्म रिव्यु

इस फिल्म में विद्या बालन और प्रतीक गांधी पति पत्नी हैं, दोनों ने परिवार के खिलाफ जाकर लव मैरिज की थी, उनकी शादी को कई साल बीत चुके हैं, लेकिन अब वो लड़ते नहीं हैं, आप कहेंगे ये तो अच्छी बात है लेकिन जनाब लड़ने से रिश्ते जिंदा रहते हैं, ऐसा फिल्म में विद्या कहती हैं और शायद ये सही भी है यानि इनका रिश्ता अब जिंदा नहीं है।

Also Read :- Deepika Singh Trolled : जैकलीन के Yimmy Yimmy गाने पर दीपिका सिंह ने किया अजीब डांस, हुई ट्रोलिंग का शिकार

दोनों के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर चल रहे हैं। विद्या एक हैंडसम फोटोग्राफर सेंधिल रामामूर्ति के इश्क में गिरफ्तार हैं तो प्रतीक को प्यार है एक थिएटर एक्टर इलियाना डिक्रूज से, इलियान प्रतीक के बच्चे की मां भी बन जाती है, विद्या और प्रतीक दोनों एक दूसरे को बताना चाहते हैं कि वो इस शादी को खत्म करना चाहते हैं लेकिन कह नहीं पा रहे। इतने में परिवार में किसी की डेथ हो जाती है और उन्हें एक फ्यूनरल पर जाना पड़ता है, क्या वो फ्यूनरल इनके रिश्ते का भी अंत होगा, क्या दोनों फिर साथ आ जाएंगे। क्या होगा इनके एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का। ये जानने के लिए इस फिल्म को देखना पड़ेगा।

Also Read :- Amar Singh Chamkila Movie : जानें कैसी है दिलजीत दोसांझ और परिणीति चोपड़ा की “अमर सिंह चमकीला” फिल्म

Do Aur Do Pyaar फिल्म में मुख्य कलाकार और डायरेक्शन

दोस्तों इस फिल्म में मुख्य कलाकार विद्या बालन, प्रतीक गांधी, इलियाना डिक्रूज और सेंथिल राममूर्ति हैं। और शीर्षा गुहा ठाकुरता की ये पहली फिल्म है। उनका डायरेक्शन सधा हुआ है, रिश्तों को लेकर उनकी समझ अच्छी है और ये पर्दे पर दिखता भी है। विद्या जैसी एक्ट्रेस को उन्होंने कायदे से इस्तेमाल किया है। ये फिल्म देखकर उनसे और उम्मीद जगती है।

कुल मिलाकर ये एक अच्छी फिल्म है और शादीशुदा लोग इससे रिलेट कर पाएंगे शायद ये यंग जेनरेशन को उतनी अपील ना करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *